फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नए वोट बनवाने में जुटें सपा के बीएलए, नोटिस मिलने वाले वोटरों को दें जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लॉक के डोमघर गांव में पूर्व सपा विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान के आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर सपा का पीडीए प्रहरी प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में सपा पदाधिकारियों ने पार्टी के बीएलए से नए वोट बनवाने में जुटने और नोटिस मिलने वाले वोटरों को जरूरी जानकारी देने का आहवान किया।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने सपा संगठन की ओर से एसआईआर अभियान को लेकर पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले संदेश की जानकारी दी। उन्होंने नॉन मैपिंग वाले जिन वोटरों के पास नोटिस आए हैं उनका जबाव देने का तरीका भी बताया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार धर्म के आधार पर लोगों को बांटने में लगी है और जनता के जायज कामों की अनदेखी की जा रही है।
सपा के कुंदरकी विधानसभा के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान उनकी विधानसभा क्षेत्र में 41 हजार वोटरों के नाम काट दिए गए और 31 हजार वोटरों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने वाले अधिकतर वोटर ऐसे हैं जिन्होंने अपने गणना पत्रक सही भरे हैं। पूर्व विधायक ने सपा के बीएलए को पार्टी की ओर से जारी कार्ड भी बांटे।
विज्ञापन

शिविर में सपा जिला महासचिव फुरकान अली, विस क्षेत्र अध्यक्ष भूरे मलिक, पूर्व अध्यक्ष वाहन सिंह यादव, सपा छात्र सभा के अध्यक्ष असलम चौधरी, कुंदरकी नगर अध्यक्ष जावेद अल्वी, वाजिद हुसैन, कमरुल जमा, तस्लीम अहमद, सालिम खान, मोईन खान, राबिल पाशा, खलील मलिक, छिददा मलिक आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान और संचालन नाजिम उस्मानी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन


फोटो परिचय-12,13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें