फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देखरेख के अभाव में बदहाल हुआ खेल का मैदान

Fri, 13 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बनाए गए खेल के मैदान अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार हो रहे हैं। इससे युवाओं को खेल अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विकास खंड छजलैट के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में पहाड़मऊ मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पास बना खेल का मैदान बदहाल स्थिति में है। मैदान में बना वॉलीबॉल ट्रैक जगह-जगह से टूट चुका है। वहीं, हल्की बारिश होने पर ही मैदान में पानी भर जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से युवाओं को खेल अभ्यास करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा मैदान में अन्य खेल संसाधनों और साफ-सफाई का भी अभाव है। युवाओं ने मैदान की मरम्मत कराने और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें