विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी को भी पीटा
स्पाइस बार में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अंकित शर्मा दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस कार्यक्रम में बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासभा के मंडल प्रभारी प्रदीप शर्मा भी दोस्तों के साथ शामिल हुए। इसी बार में मारपीट शुरू हो गई।
अफरातफरी के बीच सूरज राणा के साथियों ने प्रदीप शर्मा के साथ मारपीट कर दी और उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। फायरिंग करते हुए एक युवक रोड तक आ गया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस बीच सूरज राणा के पैर में गोली लग गई।
गार्ड बोला, चार राउंड गोलियां चली
स्पाइस बार के गेट पर तैनात गार्ड प्रदीप शर्मा ने बताया कि बार में बवाल होने पर वह गेट से उठकर अंदर गए। इस बीच गेट के बाहर एक युवक ने असलहे से चार राउंड फायरिंग की। उसने यह नहीं देखा कि गोली किसको लगी है। घटना के समय उसने अपनी बंदूक से कोई फायर नहीं किया।
बार में बर्थडे पार्टी चल रही थी
स्पाइस बार में रविवार की रात लाइनपार के रहने वाले एक नेता के जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पहले लोगों ने समझा कि बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों ने घटना की थी लेकिन बार प्रबंधक मिथुन का कहना था कि घटना करने वाली पार्टी दूसरी थी।
भाजपा एमएलसी के बेटे के समर्थकों ने भी किया था हंगामा
दिल्ली रोड स्थित स्पाइस बार में करीब 14 दिन पहले भाजपा एमएलसी के पुत्र पर हंगामा करने का आरोप लगा था। आरोप था कि बार में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई थी। उस समय भाजपा नेता के पुत्र की बर्थ डे पार्टी एक सप्ताह तक सुर्खियों में रही। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया।