फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के रैली ग्राउंड पर एसपीजी का शिकंजा, अब परिंदा भी न मार सके पंजा

Thu, 01 Dec 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
सभास्थल पर एंटी माइन चेकिंग करता स्पेशलदस्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपीजी ने पीएम मोदी के रैली ग्राउंड को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में एसपीजी के 20 कमांडो मुरादाबाद पहुंचे। डीआईजी एसपीजी ने स्थानीय पुलिस - प्रशासनिक अफसरों साथ मीटिंग करके तैयारियों का जायजा लिया इसके बाद रैली ग्राउंड को अपनी निगहबानी में ले लिया।
विज्ञापन


पीएम के मंच से लेकर पूरे रैली ग्राउंड की एंटी माइनिंग चेकिंग कराई गई। डॉग स्क्वाएड ने भी रैली ग्राउंड का चप्पा - चप्पा खंगाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को मुरादाबाद में परिवर्तन महारैली को संबोधित करने आ रहे हैं। पीएम की महारैली के लिए नया मुरादाबाद सेक्टर दो में करीब 50 एकड़ के मैदान को चुना गया है।

पिछले एक सप्ताह से यहां रैली की तैयारियां चल रही हैं। पीएम की सिक्योरिटी के मद्देनजर पहले दिन से ही रैली स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। बुधवार सुबह एसपीजी की टीम भी यहां पहुंच गई। डीआईजी के नेतृत्व में पहुंची एसपीजी टीम ने रैली स्थल पर पूरा दिन एंटी सबोटाज चेकिंग कराई।
विज्ञापन


माइनिंग की आशंका में पूरे मैदान व आसपास की सड़कों की एंटी माइनिंग चेकिंग हुई। पीएम के मंच में लग रहा एक - एक सामान हाईटेक उपकरणों से चेक किया गया है।  टीम ने रैली स्थल से करीब आठ सौ मीटर दूर बनाए गए हैलीपैड का भी जायजा लिया।

एसपीजी टीम ने हैलीपैड को ओके कर दिया लेकिन रैली स्थल पर मंच के पास बनाए जा रहे हैंगर को सुरक्षा की दृष्टि से ऊंचा करने के निर्देश दिए। आईजी बीएस मीणा और डीआईजी ओंकार सिंह भी रैली स्थल पर पहुंचे और एसपीजी डीआईजी से मिलकर उन्हें सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी।

एसपीजी ने मंच बनाने के काम में लगे मजदूरों से लेकर रैली स्थल पर काम करने वाले हरेक सरकारी - गैर सरकारी कर्मचारी की लिस्ट ले ली है। इन सभी का पुलिस व खुफिया एजेंसियों से वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। इन सभी के मोबाइल नंबर भी एसपीजी ने लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें