फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, संक्रमण को कम करने के लिए आगे भी एहतियात बरतने की जरूरत

Mon, 04 Jan 2021 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

नवंबर माह की तुलना में दिसंबर में भले ही कोरोना 201 केस अधिक हैं, लेकिन गर्मियों की तुलना में सर्दियों में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। मार्च से सितंबर तक जिले में 8571 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि अक्तूबर से दिसंबर तक संक्रमितों की संख्या 3136 रही। जो कुल मरीजों की संख्या का 26.86 प्रतिशत है। संक्रमण के फैलाव को कम करने के लिए आगे भी एहतियात बरतने की जरूरत है, साथ ही सामाजिक दूरी के साथ मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।

विज्ञापन


जिले में दिसंबर तक 4,88,344 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी हैं। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट में कुल 11,674 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में कोरोना वायरस का पहला केस मार्च माह में मिला था। इस महीने आशंका में 34 लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें विदेश यात्रा से लौटी युवती संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती गई। सैंपलिंग बढ़ाई गई तो पॉजिटिव केस भी बढ़ते गए। जुलाई में संक्रमित मरीजों की संख्या एक अंक से बढ़कर चार अंकों में पहुंच गई।

अभी तक सितंबर में सबसे अधिक 3297 पॉजिटिव केस मिले, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। गर्मी की तुलना में सर्दी में मरीजों की संख्या में कमी आई है। मार्च से सितंबर तक जहां संक्रमितों की संख्या 8571 रही, वहीं अक्तूबर से नवंबर के बीच ये संख्या घटकर 3136 हो गई। संक्रमण की रफ्तार में कमी आने बावजूद अभी भी खतरा बरकरार है। ऐसे में एहतियात बरतें, मास्क लगाए और सामाजिक दूरी भी बनाए। वरना चेन बनने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


- नवंबर और दिसंबर में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया। इसलिए जब तक हर किसी के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक सामाजिक दूरी के साथ मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन


एक नजर महीनेवार सैंपल-पॉजिटिव केस पर

महीना सैंपल पॉजिटिव
मार्च 34 01
अप्रैल 1675 116
मइ 4911 144
जून 7439 254
जुलाइ 34265 1533
अगस्त 64889 3226
सितंबर 88064 3297
अक्तूबर 100634 1833
नवंबर 93555 551
दिसंबर 97452 752
नोट: एंटीजन टेस्ट जुलाई में शुरू किया गया।
एक नजर सैंपल पर
- 2,77,478 एंटीजन टेस्ट
- 2,04,207 आरटीपीसीआर
- 6659 ट्रूनेट टेस्ट
दिसंबर तक रिकवरी की स्थिति
- 1,11,66 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ
- 4947 संक्रमित कोविड हास्पिटल में हुए स्वस्थ
- 6219 संक्रमित होम आईसोलेशन में हुए स्वस्थ
सक्रिय मरीजों की स्थिति
- 129 संक्रमित कोविड हास्पिटल में भर्ती
- 108 संक्रमित होम आईसोलेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें