फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: महाकुंभ के लिए मुरादाबाद होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टोल फ्री नंबर

Sat, 12 Oct 2024 03:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महाकुंभ 2025 के लिए मुरादाबाद होकर स्पेशल ट्रेनों की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रेनों में अनारक्षित और स्लीपर बोगियां अधिक जबकि एसी कोच कम होंगे। रेलवे ने महाकुंभ की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-4199-139 जारी किया है, जो 1 नवंबर से चालू होगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए मुरादाबाद होकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंडल के हरिद्वार व योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों से इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। ट्रेनों में अनारक्षित व स्लीपर बोगियों की संख्या ज्यादा रहेगी। एसी वाले कोच कम लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चलाई गईं आस्था स्पेशल ट्रेनों की तरह ही महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें सभी जगहों से चलाई जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज मंडल की मांग के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी। कुछ स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज से हरिद्वार के लिए चलेंगी, जबकि कुछ यहां से चलाई जाएंगी।

नई दिल्ली, अमृतसर व जम्मू से चलने वाली ट्रेनें भी मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। रेलवे ने महाकुंभ की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-4199-139 भी जारी किया है। प्रयागराज मंडल की ओर से मुरादाबाद सहित देश के सभी रेल मंडलों को यह नंबर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह नंबर एक नवंबर से चालू हो जाएगा। मुरादाबाद से जाने वाले श्रद्धालु इस नंबर के जरिये महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकेंगे। हिंदी, अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी ली जा सकती है। 

अब जोधपुर स्टेशन तक चलेगी भगत की कोठी कामख्या एक्सप्रेस 

राजस्थान से असम के बीच चलने वाली (15623-24) भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस का संचालन अब जोधपुर से होगा। यह व्यवस्था 22 अक्तूबर से लागू हो जाएगी। वहीं कामख्या की दिशा से चलने वाली ट्रेन 18 अक्तूबर से ही भगत की कोठी के स्थान पर जोधपुर स्टेशन पर ठहरेगी।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम ने बताया कि 22 अक्तूबर से शाम 4:50 बजे ट्रेन जोधपुर स्टेशन से चलेगी। वापसी में रात 9:30 बजे जोधपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें