मुरादाबाद। छठ पूजा के लिए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली से छपरा व आनंदविहार से बनारस के लिए चलेंगी। मुरादाबाद, चंदौैसी, बरेली, अमरोहा व हापुड़ स्टेशनों से सफर करने वाले यात्री इसका लाभ ले सकेंगे। दोनों ट्रेनों का संचालन 14 नवंबर से शुरू होगा।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (05315-16) छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 14 नवंबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार व शुक्रवार को छपरा से सुबह 11:15 बजे चलेगी। बलिया, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, डोभी, केराकट, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, आंवला होते हुए चंदौसी में अगले दिन सुबह 6:10 बजे, मुरादाबाद में 8:03 बजे, अमरोहा में 8:35 बजे व हापुड़ में 9:38 बजे रुकेगी। वहां से गाजियाबाद, दिल्ली शाहदरा होकर सुबह 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां से 15 नवंबर से दो दिसंबर तक हर बुधवार व शनिवार को दोपहर दो बजे चलेगी। हापुड़ में दोपहर 3:28 बजे, अमरोहा में 4:28 बजे, मुरादाबाद में 5:10 बजे, चंदौसी में 6:52 बजे रुककर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन (05089-90) बनारस-आनंदविहार-बनारस एक्सप्रेस 14 से 28 नवंबर तक मंगलवार को रात नौ बजे बनारस से चलेगी। भदोई, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए सुबह 8:40 बजे बरेली व 10:50 बजे मुरादाबाद में रुककर दोपहर 3:30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में 15 से 29 नवंबर तक हर बुधवार को आनंदविहार से शाम 6:15 बजे चलेगी। मुरादाबाद में रात 9:15 बजे व बरेली में 11:15 बजे रुककर अगले दिन सुबह 9:50 बजे बनारस पहुंचेगी।