फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
लंदन में हुए कॉमन वेल्‍थ गेम के बालक वर्ग में जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे स्पर्श क
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंग्लैंड में आयोजित प्री कैडिट कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे स्पर्श का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर प्रेम नगर स्पर्श के तक रैली निकाल कर खुशी जाहिर की। मझोला के लाइन पार प्रेम नगर निवासी व जूडो खिलाड़ी स्पर्श सिंह केसीएम स्कूल में 8 वीं कक्षा में पढ़ता है। स्वागत करने वालों में कोठीवाल डेंटल कालेज के निदेशक केके मिश्रा, केसीएम स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिन्दर सिंह, अनुपेंद्र सिंह, छात्र, शिक्षक व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाले स्पर्श सिंह ने बताया कि चार मुकाबले जीतने के बाद वह फाइनल में पहुंचे थे। फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के खिलाड़ी से हुआ। जिसे उन्होंने हराकर गोल्ड मेडल जीता। स्पर्श का कहना है कि अब उनका सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। स्पर्श ने अपनी कामयाबी का श्रेय शिक्षक, कोच महेश सैनी और परिवार के सदस्यों को दिया है।
मनस्वी सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं
मुरादाबाद। रामगंगा विहार निवासी मनस्वी त्यागी सिल्वर मेडल जीतकर मुरादाबाद लौटी हैं। बेटी की इस कामयाबी से माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ ही परिचितों में खुशी है। घर लौटने पर उनका स्वागत किया गया। रामगंगा विहार निवासी डा. सचिन त्यागी की बेटी बेटी मनस्वी त्यागी शिरड़ी साईं स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। मनस्वी त्यागी ने इंग्लैंड में आयोजित कॉमन वेल्थ जूडो चैंपियनशिप में 70 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। मां डा. राखी त्यागी बेटी की उपलब्धि पर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें