फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में शहर का मना बढ़ाएगा आर्यन

विज्ञापन
आर्यन जुयाल का एशिया कप में हुआ चयन।
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आर्यन जुयाल बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप में पीतल नगरी की चमक बिखेरेंगे। सोमवार को बीसीसीआई ने नवंबर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उनके चयन की घोषणा की। वह टीम में स्थान पाने वाले प्रदेश के इकलौते खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में आर्यन विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल संघ के उपाध्यक्ष और प्रशिक्षक बदरुद्दीन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दिनों आर्यन कड़ी मेहनत के बल पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को आर्यन श्रीलंका में हुई तीन देशों की एक दिवसीय मैचों की सीरीज खेलकर लौटे हैं और रविवार को विजय हजारे ट्राफी में प्रदेश की ओर से खेलने के लिए वड़ोदरा गए हैं। आर्यन के चयन से परिवार, रिश्तेदार और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। डीसीए के सचिव विजय गुप्ता ने भी आर्यन को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें