फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एशियाई चैंपियनशिप खेलने उज्बेकिस्तान जाएंगे स्पर्श व प्रखर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाइनपार निवासी जूडो खिलाड़ी स्पर्श सिंह व प्रखर कुमार एशियाई चैंपियनशिप खेलने उज्बेकिस्तान जाएंगे। 14 से 20 नवंबर तक यह प्रतियोगिता ताशकंद में आयोजित होगी। इसमें एशियाई देशों के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा लेगें। अपने खिलाड़ी दिवाली की रात मुरादाबाद से रवाना होंगे।
विज्ञापन

साई की ओर से जारी सूची में दोनों का नाम शामिल है। डीआईजी मुनिराज जी ने बुधवार को स्पर्श व प्रखर को अपने कार्यालय में सम्मानित किया और जीत कर लौटने के लिए शुभकामनाएं दीं। जूडो संस्था के जनपद सचिव मोहम्मद सुहैल के मुताबिक स्पर्श कुमार ब्रिटेन में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे थे। जबकि प्रखर ने पिछले वर्ष थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। जूडो में ये दोनों एक बार फिर मुरादाबाद जिले का नाम रोशन करने के लिए के लिए तैयार हैं। पिता सुशील कुमार, कोच पवन सिसौदिया, जूडो संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि पहले दोनों खिलाड़ी कुश्ती सीखते थे। दोनों के नाम कुश्ती में भी कई पदक हैं। इसके बाद जूडो में हाथ आजमाया तो ज्यादा सफल रहे। अब दोनों जूडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं। दोनों का सपना ओलंपिक में देस के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें