बिलारी। देवरी दिनौरा गांव स्थित स्मृति उपवन में रविवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। वहीं, श्रद्धांजलि सभा में राजनीति के क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और पीडीए को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ पर सपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान हाजी मोहम्मद उसमान, रामवीर सिंह यादव, कसीम आजाद, सददाम सैफी, महावीर यादव, रेहान पाशा, शिशुपाल यादव, श्यामवीर यादव, सतीश यादव, विनोद यादव, रामबाबू यादव, उमेश यादव, राहुल यादव, अनिल यादव व ब्रजपाल यादव आदि रहे।