फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था की भेंट चढ़ी सपा सुप्रीमो की प्रेस वार्ता, हंगामा

विज्ञापन
मुरादाबाद के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यम? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की देर शाम होटल होलीडे रीजेंसी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। इस दौरान यहां हंगामा, मारपीट शुरू हो गई और पत्रकार भी इसकी चपेट में आ गए। कई लोगाें को चोटें आईं। करीब बीस मिनट तक हंगामा होता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री को कमांडो ने सुरक्षा घेरे में लेकर बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो की प्रेस वार्ता गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे होनी थी, लेकिन वह निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे। उन्होंने आते ही कहा कि देर से आने के बाद भी आप लोग हैं, इसके लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आगे बढ़ने लगे, तभी हंगामा होने लगा। इस पर कमांडो दस्ते ने अखिलेश यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को धकियाना शुरू कर दिया, जिसमें एक न्यूज चैनल का पत्रकार गिर गया, जिससे चोटें आईं। झगड़ा मारपीट शुरू हो गई। एक सुरक्षाकर्मी को भी चोट लगी है। बमुश्किल सपा मुखिया को मौके से निकालकर उनके कक्ष तक ले जाया गया। सूचना पर पुलिस ने बाकी कार्यकर्ताओं को धकिया कर बाहर निकाला और भारी फोर्स तैनात की गई। देर रात सभी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया गया था। बाद में उन सभी को वापस बुलाया गया और अखिलेश ने एक.एक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें