फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सांसदों के निलंबन को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने सांसदों के निलंबन के विरोध में कलक्ट्रेट में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार विपक्षी दलों को अलोकतांत्रिक ढंग से निलंबित किया गया है। उन्होंने देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ के नारे लगाते हुए शुक्रवार की दोपहर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित कर लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया गया। सदन की मर्यादा को धूमिल किया गया। सपा नेताओं ने विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित कराने वाली भाजपा सरकार को समाप्त कर देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लोकतंत्र की रक्षा करने का एक ही विकल्प है। धरना देने वालों में कांठ विधायक कमाल अख्तर, बिलारी विधायक मो. फहीम, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, मुदस्सिर खान, महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, गजेंद्र सिंह यादव, मन्नू कुरैशी, जयवीर सिंह यादव, अतहर हुसैन अंसारी, राजकुमार प्रजापति, कमरुल जाम सैफी, कामिल मंसूरी, जयपाल सिंह सैनी, शोएब हसन पाशा, उस्मान अली, नाजिम सैफी, शहजाद सिद्दीकी, मुकेश यादव, सुमित यादव, फाजिल मलिक, मीनू रत्नाकर, हसीना जमाल, गीता यादव, सुनीता सिंह, नाजिम हुसैन, जूबैर असद, अक्षय भटनागर, विवेक चौहान, जयदेव, संजीव चौधरी, लालू परवेज, साहिद, कादिर खान, बृजलाल जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें