फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वृद्ध मरीज अहमद मियां (60) की मौत के बाद परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। निजी अस्पताल के गेट पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र के कोयल वाली मस्जिद के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और तहरीर मिलने पर जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर चले गए। अहमद मियां के भांजे हम्माद ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन किया था। डॉक्टर ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए मोटी फीस वसूली थी। आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने चीरा लगा दिया इससे सीबीडी कट गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। दिल्ली के अस्पतालों में भी दिखाया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। मरीज के भाई ने दावा किया कि डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ से भी पूरी रिपोर्ट के साथ शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें