मुरादाबाद। सपा की सांसद रुचि वीरा मंगलवार को अदालत में पेश हुईं और गैर जमानती वारंट निरस्त कराए। लोकसभा चुनाव के दौरान नागफनी थाने में अवर अभियंता शिव मोहन ने 8 अप्रैल 2024 को रुचि वीरा, कांग्रेस नेता असद मौलाई, असलम खुर्शीद, नदीम समेत अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया कि 7-8 फरवरी को सपा प्रत्याशी रुचिवीरा अन्य सहयोगियों के साथ जनसभा कर रहीं है।
मौके पर 50-60 लोग शामिल हैं। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया।विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को सांसद रुचिवीरा अदालत में पेश हुईं और अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट निरस्त करने के लिए अदालत में अपने वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। जिसकी सुनवाई करने के बाद अदालत ने जारी वारंट निरस्त करते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए 8 अप्रैल लगा दी है।संवाद