भगतपुर (मुरादाबाद)। अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में तीन आरोपी आरोपी सलमान व राशिद व आरिफ पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन मार्च को भगतपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि दो जनवरी को उसकी नाबालिग भतीजी कपड़े सिलवाने के लिए टेलर की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि बाजार के पास चार युवक कार लेकर खड़े थे। चारों आरोपियों ने खींचतान करके उसकी भतीजी को अपनी कार में खींच लिया। आरोप है कि आरोपी उसे एक कमरे पर ले गए व उसे नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि आरोपियों ने उसकी भतीजी को काफी प्रताड़ित किया। हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया और जबरन मांस भी खिलाया है। पुलिस ने इस केस के आरोपी सलमान व राशिद व आरिफ को जेल भेजा जा चुकी थी लेकिन चौथा आरोपी जुबैर की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने चौथे आरोपी जुबैर उर्फ जाबिर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।