फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे आसिफ की हालत गंभीर, दिल्ली के राममनोहर लोहिया में भर्ती कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी के बंगले के निकट खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने वाले युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेरठ के बाद अब दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में उसके परिवार वालों से भी बातचीत की है।
विज्ञापन

थाना गलशहीद के मोहल्ला असालतपुरा निवासी ऑटो रिक्शा चालक आसिफ (20) ने रविवार दोपहर बाद एसएसपी आवास के निकट खुद पर पेट्रोल उडे़ल कर आग लगा ली थी। उसका आरोप था कि एमएलसी चुनाव के दिन शराब बंदी के बावजूद एक कारोबारी द्वारा बेची जा रही शराब की सूचना उसने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पुहंच कर शराब पकड़ी थी। इसके बाद से शराब कारोबारी उसे धमकी दे रहा था। इसकी वह शिकायत लेकर कोतवाली गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी।
पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले मेरठ और फिर उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आसिफ का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसिफ के परिवार वालों से भी पुलिस ने बातचीत की है। आसिफ की स्थिति में सुधार के बाद पुलिस उसके भी बयान दर्ज करेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें