फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक और ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी पर बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के कुछ लोग शुक्रवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना देकर कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे व मूंढापांडे ब्लॉक के सपा प्रत्याशी भानू यादव पर बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के वीरपुर बरियार उर्फ खरक गांव निवासी छोटी पत्नी गुलाम रसूल शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता रामवीर सिंह के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उसने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटे अकरम की पत्नी नन्हीं बीडीसी सदस्य हैं। बीस दिन पहले नन्ही दवा लेने दलपतपुर गई थीं। वह आज तक वापस नहीं आई हैं। महिला का आरोप है कि मूंढापांडे ब्लॉक से सपा के प्रत्याशी भानू यादव और उनके समर्थकों ने नन्हीं को बंधक बना लिया है। इसके अलावा महिला ने बताया कि कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे उवैश ने करीब 60 बीडीसी सदस्य अपने डोमघर स्थित घर में बंधक बना रखे हैं छोटी के अलावा नीलम पत्नी प्रेम पाल निवासी टाह नायक थाना मूंढापांडे ने भी प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति को भानू ने अगवा कर लिया है। महिलाओं के साथ अन्य लोग भी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर बीडीसी सदस्यों को मुक्त कराने की मांग की है।
कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए हैं। उनके आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार, एसएसपी
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैंने किसी को अगवा नहीं किया। भाजपा शासन में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
भानू यादव, सपा प्रत्याशी, ब्लाक मूंढापांडे
हमने किसी को बंधक नहीं बनाया है। आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। भाजपा को डर सता रहा है कि कहीं उनका प्रत्याशी हार न जाए। इसलिए ही तरह-तरह के आरोप लगाकर माहौल खराब कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाजी रिजवान कुरैशी, सपा विधायक कुंदकरी विधान सभा क्षेत्र
मूंढापांडे क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों को बंधक बना लिया गया है। डीआईजी और एसएसपी से शिकायत की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- रामवीर सिंह, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें