फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के अपहरण में खुद घिर रही सपा नेत्री

Mon, 07 Dec 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेत्री किरण तोमर अपने ही बेटे के अपहरण के मामले में घिरती जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि छानबीन में कुछ ऐसे तथ्य प्रकाश में आए हैं जो यह साबित करते हैं कि अपने बेटे के कथित अपहरण के बाद भी सपा नेत्री उसके संपर्क में थी।
विज्ञापन



मोबाइल कॉल डिटेल और कुछ दूसरे तथ्य हाथ में आने के बाद पुलिस ने रविवार को किरन तोमर और उनकी बेटियों व छोटे बेटे से करीब दस घंटे तक पूछताछ की है। महिला थाने में चली लंबी पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि इन सभी के बयानों में विरोधाभास है। पुलिस ने सपा नेत्री के दो रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में किया है।




मझोला थानाक्षेत्र में नया मुरादाबाद निवासी सपा नेत्री किरण तोमर ने सात नवंबर को मझोला थाने में अपने बेटे अभिषेक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बेटे अभिषेक की पत्नी प्रियंका सिंह, ससुर राकेश सिंह निवासी शंकर नगर बरेली व अमन, विशाल, बीना, मनोज चौधरी, राजकुमार त्यागी, सुनील त्यागी, हिमांशु त्यागी और राजीव भटनागर निवासी नया मुरादाबाद को नामजद किया था।
विज्ञापन



मझोला पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो केस की वादिनी ही शक के दायरे में आती दिखी। इसके बाद इस मामले की विवेचना मझोला थाने से गलशहीद को ट्रांसफर कर दी गई थी। अब गलशहीद पुलिस भी छानबीन के बाद उसी नतीजे पर पहुंच रही है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद से दो युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


उन्होंने बताया कि कथित अपहरण के बाद अभिषेक उनके घर गया था। लेकिन दो दिन बाद ही वहां से चला आ गया था। तब उसने अपने मां-बाप से भी बातचीत की थी। पुलिस ने बताया कि किरण तोमर की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। जिसमें कथित अपहरण के बाद बेटे से संपर्क में होने की बात सामने आई है।


सपा नेत्री और उसके परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। महिला थाने में सभी के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के बयानों में काफी अंदर आ रहा है। सपा नेत्री का पति कुछ दिन पहले ही धोखाधड़ी के मामले में तेज भेजा गया था। एसओ गलशहीद शिशुपाल शर्मा ने बताया कि घटना  की जांच चल रही है। बयान दर्ज करने के लिए परिवार के लोगों को बुलाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें