फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल में सपा का दबदबा, आसपा का खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में साइकिल सरपट दौड़ी है। छह में से तीन सीटों पर कब्जा जमाकर सपा ने मंडल में अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं मंडल की सियासत में पहली बार किस्मत आजमाने वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का खाता खुल गया। भाजपा और रालोद को एक-एक सीटें मिली। जबकि बसपा का मंडल में खाता तक नहीं खुला। पिछले
विज्ञापन


भाजपा ने मंडल की बिजनौर सीट को छोड़कर बाकी पांच पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बिजनौर सीट से भाजपा के सहयोगी दल रालोद का प्रत्याशी चुनाव मैदान में था। दूसरी ओर अमरोहा सीट छोड़कर पांच सीटों पर सपा चुनाव लड़ी। अमरोहा सीट पर कांग्रेस के खाते में थी। मंडल की छह सीटों में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। मंगलवार को चुनाव परिणाम सामने आए। नगीना लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए तो बाकी पांच सीटों पर सपा-कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर थी। सपा ने मुरादाबाद, रामपुर और संभल सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा मंडल की एक मात्र अमरोहा सीट ही जीत पाई। जबकि बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद ने बाजी मारी। सुरक्षित सीट नगीना का परिणाम चौंकाने वाला रहा। यहां भाजपा और सपा के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

इसके विपरीत 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलोंं के पक्ष में एकतरफा मत पड़े थे। 2014 के चुनाव में भाजपा ने मंडल की सभी छह सीटों पर कब्जा जमाया था। विपक्ष दलों का खाता नहीं खुल सका था। यही हाल 2019 का रहा। इस लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा मिलकर भाजपा का मंडल से सुपडा साफ कर दिया था। गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे दोनों दलों ने मंडल की तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल किस सीट पर किस दल को कब मिली जीत

वर्ष

मुरादाबाद

रामपुर

संभल

अमरोहा बिजनौर नगीना

2024

सपा


सपा

सपा

भाजपा

रालोद
असपा

2019

सपा


सपा

सपा

बसपा

बसपा

बसपा

2014

भाजपा


भाजपा

भाजपा

भाजपा

भाजपा

भाजपा

2009

कांग्रेस


सपा

बसपा

रालोद

रालोद

रालोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें