फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चेयरमैन के बेटे समेत दो की मौत, हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

Tue, 17 Nov 2020 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर सड़क हादसे में गंवा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के बेटे और एक सराफ की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। अनूपशहर (बुलंदशहर) से लौटते समय हरदासपुर के नजदीक अज्ञात वाहन उनकी बाइक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे से दोनों घरों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गवां नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन राजवती के बेटे संतोष सैनी (45) की गंवा में हार्डवेयर के सामान की दुकान है। उनकी दुकान के करीब में ही गंवा निवासी जयभगवान वर्मा (50) पुत्र बुद्धसैन वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। सराफा और हार्डवेयर के कारोबारी किसी काम से अनूपशहर (बुलंदशहर) गए थे। वहां से लौटते समय सोमवार शाम करीब 7.15 बजे गांव हरदासपुर के नजदीक से गुजरते समय उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को लहूलुहान हालत में रजपुरा सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना से दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पत्नी बेहाल, बच्चों का भी बुरा हाल
हादसे में संतोष सैनी और जयभगवान वर्मा की मौत की सूचना से घरों में कोहराम मच गया। तमाम व्यापारियों और कारोबारियों में भी इस सूचना से अफरा तफरी मच गई। संतोष की पत्नी रामदुलारी व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं जयभगवान की पत्नी कामनी वर्मा व तीन बच्चे भी खुद पर काबू नहीं रख पा रहे थे। आसपास के लोग महिलाओं और बच्चों को ढांढस बनाने की कोशिशों में जुटे रहे।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए गंवा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के बेटे संतोष सैनी व उनके साथी जयभगवान वर्मा ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सिर की गहरी चोट से दोनों का ज्यादा खून बह गया। लोगों का मानना है कि अगर दोनों ने हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें