फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को बेटे ने तमंचे से मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र के डूंगरपुर गांव में रविवार रात हेड कांस्टेबल को उनके ही बेटे ने तमंचे से गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो हमले का आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को बेटे की शादी के लिए तिलक का शगुन आना है। उससे पूर्व किसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। घायल हेड कांस्टेबल गंभीर स्थिति में कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि डूंगरपुर निवासी 55 वर्षीय कुंवर पाल सिंह पीलीभीत जनपद में हाईडिल थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। रविवार को वह दो दिन का अवकाश लेकर अपने घर लौटे थे। सोमवार को कुंवरपाल के बड़े बेटे हितांशु यादव की शादी के लिए तिलक का शगुन आना पहले से तय था। रविवार रात परिजन घर में बैठकर सोमवार को होने वाले कार्यक्रम की चर्चा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हितांशु रुपयों को लेकर अपनी मां से झगड़ा करने लगा। पिता ने बेटे को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया। इसके बाद मामला बढ़ गया तो बेटे ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। परिवार में चीख पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर हेड कांस्टेबल को रेफर कर दिया गया। छोटे बेटे हरित यादव ने हेड कांस्टेबल को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि कुंवरपाल की पत्नी ममता की तहरीर पर आरोपी बेटे हितांशु यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो केस दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें