फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: भूमि विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 01 Jun 2021 02:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बिलारी में भूमि विवाद के चलते बेटे ने मां को तमंचे से गोली मारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कोतवाली के पूर्वी सीमांत गांव बिलारी में सोमवार सुबह भूमि विवाद के चलते बेटे ने मां को तमंचे से गोली मारी दी। महिला को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मल्लपुर जन्नू गांव निवासी वृद्ध सरवन सिंह का गांव की आबादी के पूरब में मकान बना हुआ है, जिसमें उसकी पत्नी, बेटियां, दो बेटे व पुत्रवधू रहते हैं। उनका बड़ा बेटा एक अलग मकान में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। सरवन सिंह व उनके तीनों बेटे अधिकतर समय हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। 

करीब एक माह पूर्व लॉकडाउन के चलते सभी लोग गांव आए थे। इसी बीच रविवार शाम को सरवन तीनों पुत्रों के साथ बरात में गए थे। वहीं वृद्ध की पुत्रवधू व उसकी बेटी दूसरे गांव में रिश्तेदारी में गए थे। घर में सरवन सिंह 60 वर्षीय पत्नी चंद्रकला और एक बेटी थी। 
विज्ञापन


उनका बड़ा बेटा सोमवार तड़के पिता व भाई से पहले ही बरात से जल्दी घर आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह लगभग दस बजे सरवन के घर में फायर होने की आवाज हुई। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले वाले पहुंच गए। सरवन का बेटा पड़ोसियों को देखकर घर से भाग गया।

इस बीच बरात से लौटे सरवन व उनका दूसरा बेटा घायल चंद्रकला को बाइक पर बैठाकर ही उपचार कराने ले गए। बिलारी आकर एक अन्य वाहन से जिला अस्पताल ले गए लेकिन बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

दिन में लगभग बारह बजे कोतवाली प्रभारी और हलका दरोगा गांव पहुंचे। उस दौरान घर में मौजूद महिलाएं कुछ बोलने से बचती रहीं। दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भूमि विवाद में बेटे द्वारा मां को गोली मारने की बात सामने आई है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें