ताऊते के बाद यास से आये मौसम के बदलाव का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। देर रात करीब तीन बजे मुरादाबाद में अचानक मौसम बदल गया। आंधी तूफान के साथ ही बारिश होने लगी। इससे मौसम में ठंडक का एहसास हुआ। करीब एक बजे मौसम ने करवट लेनी शुरू की थी।
विज्ञापन
रात दो बजे के बाद तेज़ हवा चली जो देखते ही देखते आंधी और फिर तूफान में बदल गई। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गयी। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटकर गिरे हैं। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गयी। बारिश के बाद से आंधी रुक गयी। लेकिन हल्की बारिश और तेज़ हवा चलने का सिलसिला जारी रहा।