बिलारी के गांव मल्लपुर जन्नू निवासी सरवन सिंह के तीन बेटे खेम पाल, इंद्रपाल और हरि सिंह हैं। सोमवार को बड़े बेटे खेम सिंह व उसकी मां चंद्रकला के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद खेम सिंह ने चंद्रकला के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
यूपी के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना इलाके के मल्लपुर जन्नू गांव में एक बेटे ने अपनी मां को मारी दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल महिला को पहले बिलारी के अस्पताल और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिलारी के गांव मल्लपुर जन्नू निवासी सरवन सिंह के तीन बेटे खेम पाल, इंद्रपाल और हरि सिंह हैं। सोमवार को बड़े बेटे खेम सिंह व उसकी मां चंद्रकला के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद खेम सिंह ने चंद्रकला के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो चंद्रकला लहूलुहान हालत में घर में पड़ी थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।