फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुत्र ने पिता पर झोंका फायर, गंभीर घायल

Wed, 22 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। घरेलू कलह के चलते कहासुनी व झगड़े के दौरान इकलौते बेटे ने अपने ही पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से पिता गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वारदात छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव और दिवाली के दिन सोमवार दोपहर की है। पूर्व में हुए एक पारिवारिक मामले को लेकर यहां रहने वाले पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ तभी बेटे ने तमंचे से पिता पर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद से बेटा भाग गया है।
विज्ञापन

परिवार वालों ने घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। मामला पारिवारिक होने के कारण कोई भी कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया। पुलिस के सामने भी लोग खामोश रहे। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें