फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोई शिक्षक तो कोई बनना चाहती है आईएएस, इंजीनियर व डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा की छात्राओं ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रदेश, मंडल और जिले की टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। इस कॉलेज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नौ छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की कनक सिंह ने हाईस्कूल में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और प्रदेश में दसवां स्थान, अमृता सिंह ने 95.50 प्रतिशत अंकों से जिले में चौथा, अरीबा और शुमैला परवीन ने 94.50 प्रतिशत अंकों से जिले में नौ वां, इशिका ने 94.17 प्रतिशत अंकों से जिले में दसवां स्थान, वहीं इंटरमीडिएट इसी कॉलेज की बुशरा ने 91.40 प्रतिशत अंकों से जिले में सातवां, आर्या कुश चौहान ने 91.20 प्रतिशत अंकों से जिले में आठवां, परिधि ने 91 प्रतिशत अंकों से जिले में नौ वां, रितिका चौहान ने 90.80 प्रतिशत अंकों से जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश, मंडल और जिले की टॉपटेन सूची में अपना स्थान बनाने वाली इन छात्राओं ने बातचीत में अपनी-अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए किसी ने शिक्षक तो किसी ने आईएएस, आईपीएस व डॉक्टर बनने की बात कही। वहीं कुछ ऐसी भी थीं, जिन्होंने आगे आईआईटी की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की। किसी ने आर्मी डिफेंस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने की बात कही है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई, प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, प्रधानाचार्य मदन सिंह ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें