फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : शिकायतों पर समाधान कम, आश्वासन ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाधान दिवस लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए लगाया तो जाता है, पर समस्याएं सुनने तक ही। इसके बाद फरियादी की फरियाद अधिकारियों के अधिकारियों के दफ्तर-दफ्तर भटकती रहती है। हर बार की तरह शनिवार को भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पर समाधान के नाम पर फरियादियों को आश्वसन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समाधान करने के निर्देश तक ही सीमित नजर आया। कई फरियादी अपनी समस्याओं को दोबारा लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। समाधान दिवस में बिलारी में 37 शिकायतें आईं, जिनमें चार मामलों का निपटारा हुआ। वहीं कांठ में 78 शिकायतों में से आठ, जबकि ठाकुरद्वारा में 31 शिकायतों में से तीन का ही निस्पादन हो पाया।
विज्ञापन



0000
संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं आ सकीं एडीएम वित्त
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस में एडीएम वित्त ममता मालवीय को आना था लेकिन वह नहीं पहुंच सकीं। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रीति सिंह ने की। इस दौरान कुल 31 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं जिसमें तीन शिकायतों का समाधान हो सका।
एसडीएम ने बताया कि जनगणना कार्य के कारण एडीएम नहीं आ सकीं। वहीं थाना भगतपुर के प्रभारी निरीक्षक के नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय और मानक के अनुसार समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कई फरियादी दोबारा अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


15 साल से मेरे खेतों के आसपास कूड़ा डाला जा रहा है। एसडीएम, पुलिस और समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन अभी तक कोई समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। आनंदपाल सिंह, जलालपुर खालसा
-
मेरे घर में एक माह का बिल हजारों में आ रहा है। जबकि इतनी बिजली उनके यहां खर्च नहीं होती है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। - हेमेंद्र कुमार, गांव बैजनाथपुर
-
मेरी पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है जो जनवरी से नहीं आ रही है। इसकी शिकायत समाज कल्याण विभाग और समाधान दिवस में पहले भी की। कोई सुनवाई नहीं हुई।- प्रदीप बिश्नोई, ठाकुरद्वारा

गांव काला झंडा निवासी एक व्यक्ति ने जरूरत बताकर एक लाख रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत थाना दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई जगह की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।- रघुनाथ सिंह, मुनीमपुर
विज्ञापन

फोटो 6 ठाकुरद्वारा तहसील सभागार में समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं एसडीएम
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें