फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मदद से सहेली को बेच डाला

Thu, 26 Nov 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती नेे अपनी मां के साथ मिलकर अपनी सहेली को बेच डाला। खरीददारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह इनके चंगुल से छूटी युवती ने घर पहुंचकर दास्तां सुनाई तो मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवती, उसकी मां और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मुगलपुरा में खजूर वाली गली निवासी एक महिला ने मोहल्ला बरवलान निवासी नीलोफर पुत्री शहजाद और उसकी मां फहीमा बेगम व चार अज्ञात के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि फहीमा बेगम और नीलोफर ने उसकी गोद ली हुई बेटी को बेच दिया और फिर खरीददार चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर रखा गया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना इक्कीस नवंबर की बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें