फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान पर ग्राहक को गोली मारी

Mon, 23 Nov 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यस्ततम इलाके गंज सर्राफा बाजार में रविवार को भरी दोपहरी हमलावरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान पर बैठे ग्राहक को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटना से गुस्साए सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन की और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है।
विज्ञापन



इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों का टारगेट ज्वैलर्स था लेकिन गोली ग्राहक को लग गई। लेकिन सर्राफा व्यापारी और गोली से जख्मी ग्राहक दोनों ही किसी से रंजिश से इंकार कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र में स्थित गंज सर्राफा बाजार में गोली मारे जाने की यह घटना रविवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घास मंडी निवासी विपिन अग्रवाल की दुकान ‘लाला ओमप्रकाश विपिन कुमार सर्राफ’ पर हुई।


घटना के वक्त दुकान पर विपिन कुमार उनका बेटा नितिन अग्रवाल और आठ ग्राहक बैठे थे। अचानक एक फायर हुआ और दुकान पर बैठा ग्राहक पंकज (18) पुत्र ओमप्रकाश निवासी देहरी गांव कटघर घायल हो गया। गोली उसकी पीठ में लगी और वह लहूलुहान हो गया। तुरंत उसे जिला अस्पताल और फिर कॉसमॉस ले जाया गया।
विज्ञापन



खास बात यह है कि किसी को पता नहीं चला कि गोली कहां से और किसने चलाई। हालांकि बाद में दुकान पर बैठे बाकी ग्राहकों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार दो युवक गोली मारकर मंडी के रास्ते कमल टाकीज की ओर फरार हो गए। लेकिन सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि नहीं हुई।


उधर, दिनदहाड़े गोली चलने से बाजार में भगदड़ मच गई और व्यापारी दुकानें बंद करके कोतवाली पहुंच गए। बाद में एसपी सिटी के तीन दिन में खुलासा करने के आश्वासन पर ही व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। सर्राफा व्यापारी विपिन अग्रवाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें