फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बचाएं बिजली, बढ़ाएं आमदनी

Tue, 21 Nov 2017 01:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलर पावर प्लांट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए सौर ऊर्जा उत्पादन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार सोलर प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी भी दे रही है। जबकि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने देश के कुछ इंस्टीट्यूटों को नामित किया है कि उनकी टीमें सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए एएमयू से टीम गठित की है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो. डा. रेहान, प्रो. डा. इम्त्याज अशरफ और प्रो. डा. अबु तारीब की टीम रविवार को मुरादाबाद पहुंची। टीम ने पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता कार्यालय में 40 इंजीनियरों को सोलर प्लांट लगाने का प्रशिक्षण दिया।

प्रो. डा. रेहान ने बताया कि एएमयू में सोलर प्लांट लगाकर रिकार्ड ऊर्जा उत्पादन किया है। इसके बाद ही एमएनआरई की ओर से एएमयू को प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है। टीम के सदस्यों ने इंजीनियरों को बताया कि लोगों को सोलर प्लांट के प्रति जागरूक करने से पहले बिजली विभाग की टीमों इसके बारे में पूरी जानकारी करनी होगी।
विज्ञापन


इसी मकसद से प्रशिक्षण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पर्यावरण शुद्घ रहेगा और बिजली खपत भी कम हो जाएगा। लोग अपनी छतों पर इस प्लांट को लगाकर खुद तो ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे ही, साथ ही अधिक उत्पादन करने सरकार उसे खरीदेगी। जिसका उपभोक्ता को लाभ मिलेगा।

सुबह दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चले प्रशिक्षण में सौर ऊर्जा योजना के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया गया है। इस दौरान इंजीनियरों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे। डा. रेहान ने बताया कि उन्हें मुरादाबाद में चार कार्यक्रम करने हैं।

दो कार्यक्रम दिसंबर और दो कार्यक्रम जनवरी माह में किए जाने हैं। प्रोजेक्टर के जरिये इंजीनियरों को सोलर प्लांट लगाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण में मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने अधीनस्थों को सोलर प्लांट के बारे में समझाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें