फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम से पूरब तक फैला आतंकी सुहैल का नेटवर्क  

Fri, 28 Dec 2018 10:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापामारी में पकड़े गए हरकत - उल हर्ब - ए इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल का नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूर्वी यूपी तक फैला है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के अलावा भी छह से अधिक लोग सुहैल के संपर्क में थे। उसने पश्चिम से लेकर पूरब तक मॉडयूल्स का जाल फैला रखा था। एजेंसियां अब उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कसरत में जुटी हैं।

विज्ञापन

सरगना सुहैल सहित सभी संदिग्धों को रिमांड पर लेकर एनआईए कर रही पूछताछ

बुधवार को एनआईए और एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर सरगना मुफ्ती सुहैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें से मुफ्ती सुहैल समेत पांच संदिग्ध अकेले अमरोहा से हैं। नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी सुहैल को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसके अलावा मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी भाई सईद और रईस को भी एजेंसियों ने पकड़ा था। इनके कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, विस्फोटक पदार्थ, तैयार बम, और आईएसआईएस के झंडे और जिहादी किताबें बरामद हुई थीं। एनआईए ने सभी आतंकियों को 12 दिन की रिमांड पर ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक लोग एनआईए और एटीएस की रडार पर

सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन ने यूपी की कमान सुहैल के हाथों में दे रखी थी। धार्मिक रूप से कट्टर युवाओं को बरगलाकर उसने आईएसआईएस का साहित्य उन्हें दिया और जाल में फंसाकर स्लीपिंग मॉड्यूल्स की तरह इस्तेमाल कर रहा था। एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अकेले अमरोहा में अभी छह और नाम प्रकाश में आए हैं जो सुहैल के संपर्क में थे। यह सभी एनआईए और एटीएम की रडार पर हैं। पूछताछ के दौरान सुहैल और अन्य साथियों के मुंह खोलते ही एनआईए और एटीएस की फिर से बड़ी छापेमारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें