फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: 15 दिन पहले पालिका कर्मचारी बनकर की थी रेकी, 4-5 घरों में गई थी एनआईए की टीम

Wed, 26 Dec 2018 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
छापेमारी के बाद बरामद सामान ले जाती एटीएस और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए की टीम काफी दिनों से अमरोहा पर नजर जमाए थी। बताया जाता है कि करीब पंद्रह दिन पहले नगर पालिका कर्मचारी बनकर टीम ने मोहल्ले की रेकी की थी। हाउस टैक्स संबंधित जानकारी के लिए टीम ने चार पांच घरों में कमरे में भी देखे थे। इसमें सुहैल का भी घर शामिल था।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के मुताबिक करीब पंद्रह दिन पहले कुछ लोग मोहल्ले में आए थे। खुद को नगर पालिका कर्मचारी बताकर हाउस टैक्स के लिए सर्वे करने की बात कही थी। जिसपर लोगों ने सर्वे पहले ही होने की बात कही। लेकिन टीम ने दोबारा सर्वे बताकर चार पांच घरों में जाकर कमरों की जानकारी ली। घर में कितने कमरे हैं इसकी भी जानकारी ली। इस सर्वे की मोहल्ले में चर्चा रही। लोगों नगर पालिका में पता किया तो वहां किसी टीम को सर्वे के लिए नहीं भेजने की बात सामने आई।  

बताया जाता है कि इस दौरान टीम ने सुहैल के घर की भी पूरी रेकी कर ली। किस कमरे में कौन रहता है इसकी पूरी जानकारी कर ली। बुधवार तड़के ही कार्रवाई के दौरान टीम सुहैल के कमरे में दाखिल हुई। जहां से आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

विज्ञापन

दस घंटे चली एनआईए और एटीएस की कार्रवाई

एनआईए और एटीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला
एनआईए और एटीएस की टीम की संयुक्त रूप से बुधवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चलती रही। टीमें अमरोहा से सैदपुर इम्मा तक दौड़ती रहीं। दस घंटे चली इस कार्रवाई में टीम ने संदिग्धों के घर, कारखाना, दुकान तक खंगाला। इस दौरान टीम आपत्तिजनक सामानों को अपने कब्जे में लेती गई।

बुधवार तड़के तीन बजे एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने एक साथ चार स्थानों पर छापामारी की। अलग-अलग टीम बनाकर शहर के मोहल्ला मुल्लाना, पचदरा, मुरादाबादी गेट, इस्लामनगर और गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा गया। जहां भी टीम एक बार घर में दाखिल हुई। वहां से दोपहर में ही बाहर निकली। सैदपुर इम्मा में टीम ने हबीब के घर पर छापा मारा। यहां से टीम हबीब के बेटे रईस और सईद को हिरासत में ले लिया। 

टीम ने हबीब के सैदपुर इम्मा इब्राहिमपुर तिराहा स्थित वेल्डिंग की दुकान की भी तलाशी ली। कार्रवाई पूरी करने के बाद दुकान सीज कर दी गई। इसके अलावा हबीब के इस्लामनगर खराद के कारखाने पर पर छापा मारा। यहां से भी कुछ सामान बरामद किया। वहीं शहर में मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल को हिरासात में लेकर चार कार्टून सामान बरामद किया। इसके अलावा पचदरा निवासी इरशाद के घर पर भी छापा मारा। इरशाद को भी हिरासत में ले लिया गया। वहीं सुहैल के ससुराल में भी टीम ने कार्रवाई की। तलाशी लेने के बाद टीम दोपहर एक बजे के बाद वहां से निकली।  
विज्ञापन

दो महीने से अमरोहा में था सुहेल

अमरोहा में छापेमारी - फोटो : ANI
एनआईए के निशाने पर आए मुफ्ती सुहैल करीब दो महीने से अमरोहा में अपने घर पर रह रहा था। सुहेल का परिवार करीब तीस साल से दिल्ली में रहता है। वह दिल्ली के किसी मदरसे में बच्चों का पढ़ाता था। सालभर पहले ही सुहैल की शादी हुई थी। सुहेल के दो भाई है।

एनआईए की टीम ने तड़के शहर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल पुत्र हफीज अब्बासी के घर पर छापा मारा। जहां टीम ने सुहेल को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि सुहैल का परिवार दिल्ली के जाफराबाद में शिफ्ट हो गया है। करीब तीस साल से उसका परिवार वहीं रहता है। सुहैल ने जामा मस्जिद मदरसा और देवबंद में पढ़ाई की है। 

दिल्ली के किसी मदरसे में बच्चों को तालीम देता था। करीब सालभर पहले मोहल्ला दरबारे कला मुरादाबादी गेट में उसकी शादी हुई थी। करीब दो महीने से अमरोहा में ही रह रहा था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक सुहैल का परिवार दीनी तालीम से जुड़ा हुआ है। परिवार की साफ सुथरी छवि है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा है सुहैल
मुफ्ती सुहैल तीन भाइयों में सबसे छोटा है। तीस वर्षीय सुहैल की तीन बहनें हैं। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। इरफान के सबसे बड़े भाई जुनैद दिल्ली में इंवर्टर-बैटरी की दुकान है। जबकि दूसरे नंबर का भाई उबैद दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सुहैल के वालिद हाफिज अब्बासी का सात भाइयों का परिवार है। परिवार में आधा दर्जन से अधिक लोग मुफ्ती और आलिम है। 

जैकेट का कारोबार करने की करता था बात सुहैल
मुफ्ती सुहैल दो महीने से दिल्ली छोड़कर अमरोहा रहने लगा था। उसके साथ पत्नी आफिया रहती थी। परिवार के बाकी सदस्य दिल्ली में ही रहते है। लोगों से बातचीत में वह जैकेट का कारोबार करने की बात करता था। वह घर से कम ही निकलता था। इसलिए लोगों से बातचीत कम ही होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें