फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसओजी और पुलिस ने ठाकुरद्वारा नगर में पकड़ी अवैध असलहे बनाने की फैक्टरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नगर में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इस मामले में गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर अवैध असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन




कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर एसओजी के प्रभारी अमित कुमार और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार को रतूपुरा चौराहे के पास खाली पड़े प्लॉट से थाना डिलारी के गांव फरीदपुर कसम निवासी गोविंदा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन देसी तमंचे बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तमंचे ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड 19 सेफियान मछली बाजार निवासी नाजिम में उसके भाई कासिम से खरीदे हैं। उसे बेचता है। इसके बाद एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से दोनों आरोपियों के घर पर छापा मारा। वहां से अवैध असलहा बनाने के उपकरण, ड्रिल मशीन, शिकंजा नाल आदि बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार कुल चार 315 बोर के तमंचे और एक 12 बोर का तमंचा आदि बरामद हुए। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी समय से अवैध असलहा बनाने के धंधे में संलिप्त थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस काम में फरीदपुर निवासी इकबाल और रोहित भी उनकी मदद करते हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, दोनों आरोपी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो 1 ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस द्वारा हमें मसाला की फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार गैंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें