फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया : हर तीसरे मुरादाबादी की डीपी घिबली स्टाइल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान की प्रसिद्ध कलात्मक शैली घिबली का जादू छाया हुआ है। युवा ही नहीं, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस ट्रेंड को अपनाने में पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर जिले के हर तीसरे व्यक्ति की डीपी घिबली स्टाइल में है। लोग वास्तविक फाेटो के साथ ही घिबली स्टाइल की तस्वीर भी जमकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

26 मार्च को एआई चैटबाॅट चैटजीपीटी द्वारा नया इमेज जनरेशन फीचर जारी किया गया। इसके बाद से नेता, अभिनेता, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से लेकर आम आदमी अपनी फोटो घिबली स्टाइल में बनाकर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर जमकर घिबली आर्ट की तस्वीरों को लाइक, शेयर और कमेंट मिल रहे हैं। इसी उत्साह में लोग अपने अलावा अपने बच्चों, रिश्तेदारों और दोस्तों के फोटो री-क्रिएट कर पोस्ट कर रहे हैं। घिबली स्टाइल की तस्वीरें एआई के माध्यम से बनाई जा रही हैं। हालांकि, कई बार यह तस्वीरें वास्तविकता से दूर भी होती हैं।
फेसबुक पर शिवानी राहुल सिंह ने अपनी दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी तस्वीर में सभी दोस्त खड़ी थीं, लेकिन घिबली स्टाइल की तस्वीर में तीन महिलाओं को बैठे हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

सीए हिमांशु मेहरा ने अपनी पत्नी के साथ घिबली स्टाइल फोटो को शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह मेरी तस्वीर से काफी मिलती-जुलती है। इसके अलावा छात्र नेता अनिल चड्ढा ने कहा कि मैंने जो हुडी पहने तस्वीर री-क्रिएट की है, वह बिल्कुल वैसी ही लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें