फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन से वाराणसी जा रहा साबुन लदा ट्रक लुटा

Sun, 01 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात ट्रक सवार हथियारबंद बदमाशों ने साबुन लदे ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। चालक-क्लीनर को बंधक बना लिया। इसके बाद लाखों रुपये का लाइफबॉय साबुन लूटकर चालक-क्लीनर को ट्रक समेत बाईपास पर जीरो प्वाइंट के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन



सुबह राहगीरों ने चालक-क्लीनर को खोला तो वह मझोला थाने पहुंचे। मझोला पुलिस ने घटना स्थल छजलैट का बताते हुए थाना छजलैट भेज दिया। एसपी देहात ने मौका मुआयना कर छजलैट पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।


शुक्रवार की रात ट्रक सवार हथियारबंद बदमाशों ने मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर छजलैट के कुचावली गांव के पास हिमाचल प्रदेश के ब्रोटीवाल जिला सोलन से साबुन भरकर वाराणसी जा रहे ट्रक सं. एचपी 64-2515 को ओवरटेक करते हुए अपना ट्रक आगे लगाकर रोक लिया। रुकते ही बदमाश ट्रक पर टूट पड़े।
विज्ञापन



लाठी से खिड़की तोड़कर पांच बदमाश केबिन में घुस गए। सभी के पास तमंचे थे। बदमाशों ने चालक राधेश्याम पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी नूरपुर बेदी थाना खास जिला रोपड़ पंजाब व क्लीनर परशुराम पुत्र बदईराम निवासी व्यापुरा जिला पटना बिहार को गन प्वाइंट पर ले हाथ पांव बांधकर पिछली सीट पर डाल दिया।


एक बदमाश ने स्टेयरिंग संभाला और ट्रक को खुद ड्राइव करने लगा। इस दौरान बंधे पड़े चालक क्लीनर को पीटते हुए शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी जाती रही। इन दौरान बदमाशों ने चालक की जेब से करीब सात लाख रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। पिटाई से दोनों घायल हो गए।


कुछ देर चलने के बाद बदमाशों ने ट्रक को रोका और उसमें लदी लाखों रुपए की साबुन की पेटियां लूट लीं। बाद में बदमाश ट्रक को चलाकर मुरादाबाद बाईपास ले गए। बंधे चालक-क्लीनर को ट्रक सहित जीरो प्वाइंट पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह आवाजाही होने पर चालक परिचालक ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उन्हें खोला।


इसके बाद वह मझोला थाने पहुंचे और सारा माजरा बताया। मझोला पुलिस ने घटना स्थल छजलैट का बताकर पीड़ित चालक-क्लीनर को छजलैट भेज दिया। एसपी देहात प्रबल प्रताप सिंह, सीओ राहुल कुमार ने छजलैट पुलिस के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए चालक व क्लीनर से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें