फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 01 Nov 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में शुुक्रवार रात बीटेक के छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी विश्वास बारदाना का काम करते हैं।
विज्ञापन



विश्वास का 18 साल का बेटा हर्ष मुरादाबाद के एक कालेज में बीटेक का छात्र था। शुक्रवार सुबह उसकी मां अपने दूसरे बेटे के साथ अपने गांव परम चली गई थी। उस वक्त हर्ष कालेज जाने की तैयारी कर था। देर शाम को परिवार के लोगों ने हर्ष से फोन पर बात करनी चाही।


काफी समय तक उसका फोन नहीं उठा, तो परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने पास में ही रहने वाले अपने रिशतेदार को घर पर देखने के लिए भेजा। हर्ष को कमरे में फांसी पर लटका देखा तो वह सन्न रह गया। रिश्तेदार ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन



सूचना पुलिस पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्र के शव को उतारकर उसका पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें