फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में क्रय केंद्र पर अबतक 750 क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मौसम साफ रहने और गेहूं की फसल की अधिक गहाई होने पर नगर के सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की आवक बढ़ गई है। क्रय केंद्र पर 750 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

बिलारी नगर में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में खाद्य विभाग का सरकारी गेहूं खरीद केंद्र संचालित है। मंगलवार दोपहर क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने के लिए क्षेत्र के कई किसान पहुंचे।
नगर निवासी किसान रानू चौधरी ने बताया कि निजी आढ़तों के मुकाबले सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का रेट अधिक होने की वजह से किसान सरकारी क्रय क्रेंद्रों पर गेहूं बेच रहे हैं। किसान देवेंद्र गांधी ने बताया कि अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी अमित यादव के अनुसार केंद्र पर खाली बोरे पर्याप्त स्टॉक में हैं। केंद्र पर मौजूद हैं। अब तक 196 किसान अपना पंजीकरण कराने के बाद गेहूं बिक्री हेतु जानकारी करने केंद्र पर आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें