शाहबाद में निकले सांप के बच्चे। संवाद
- फोटो : शाहबाद
शाहबाद (रामपुर)। मोहल्ला नई बस्ती स्थित एसडीएम कॉलोनी निवासी चरन सिंह के घर के बाहर पिछले चार दिन से लगातार सांप और सांप के बच्चे (सपोले) निकलने से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन में एक सांप और करीब 100 से ज्यादा सांप के बच्चे निकल चुके हैं। बताया के सांप के छोटे-छोटे बच्चे रेंगते हुए घरों में घुस रहे हैं। जिससे बच्चों में भय का माहौल है।
सांप के बच्चों को पकड़वाने के लिए शनिवार को रामपुर से एनीमल केयर फाउंडेशन के स्नेक सेवर सिंटू को बुलाया गया। बावजूद उसके लगातार सांप निकालने का सिलसिला जारी है।
एनिमल केयर फाउंडेशन के स्नेक सेवर सिंटू कुमार ने बताया कि एक बड़ा सांप और करीब 40 सांप के बच्चों को पकड़कर नदी में छोड़ दिया गया है। इनके काटने से जहर तो नहीं फैलता है। लेकिन दर्द बहुत अधिक होता है। बचाव बहुत जरूरी है। कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। इन सांप को चिकरेट सांप भी कहते है।
पंजाबनगर से भी पकड़े 24 सांप : स्नेक सेवर सिंटू कुमार ने बताया कि पंजाबनगर गांव स्थित एक घर में भी इसी तरह के पानी में रहने वाले करीब 24 सांप पकड़े है। इन सांपो को नदी में छोड़ दिया है।