फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : मीरीपीरी खालसा की पुरुष व महिला टीमें जीतीं

Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गांव गोविंदपुर में रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 40 मुक्तों व भाई महा सिंह की याद में शहीदी समागम मनाया गया। इस दौरान आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में मीरीपीरी खालसा एकेडमी की पुरुष व महिला टीमों ने जीत दर्ज की। विजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गुरुद्वारा गोविंदपुरा में शहीदी समागम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। जिसमें भाई यूपी सिख मिशनरी कालेज हापुड़ के भाई सतनाम सिंह शौंकी के जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। पंजाब से आए कथावाचक ज्ञानी नछत्तर सिंह भांवड़ी ने शहीदी दिवस के बारे में बताया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
दीवान समापन के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने कबड्डी टूर्नामेंट कराया। जिसमें युवकों की पहली टीम का मैच पंजाब और मीरीपीरी खालसा एकेडमी नवाबगंज के बीच हुआ। जिसमें मीरीपीरी की टीम विजेता रही। इसके बाद हरियाणा के हिसार की टीम ने हरियाणा की दूसरी टीम को हरा दिया। तीसरा मुकाबला मीरीपीरी खालसा एकेडमी और हिसार के बीच हुआ। जिसमें मीरीपीरी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

युवतियों की कबड्डी प्रतियोगिता मीरीपीरी खालसा एकेडमी और बाजपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें मीरीपीरी की टीम विजेता रही। कमेटी ने विजयी टीमों को नगद धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रूपेंद्र सिंह रूबी व सन्नी गिल ने खिलाड़ियों को एक बुलेट बाइक देकर सम्मानित किया। कबड्डी कोच दलजीत सिंह मांगा, बेस्ट जाफी व बेस्ट रडेर को एक-एक स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी गई। खिलाड़ी सूरज कांबोज को एक पल्सर बाइक पुरस्कार के रूप में दी गई। व्यवस्था में सुल्तान सिंह बढैच, हरेंद्र सिंह, रनदीप सिंह मोनू, बलविंदर सिंह, संतोख सिंह खैहरा, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह, पूर्व प्रधान जवाहर सिंह, राजवीर सिंह, जसविंद्र पाल सिंह, बलदेव सिंह, प्रदीप सिंह विर्क, रुपिंदर सिंह रूबी, सन्नी गिल आदि मुख्य थे। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। रेफरी की जिम्मेदारी मिंटू बाजवा व शमशेर सिंह चड्ढा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें