फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांड कंट्रोल सेंटर की होगी स्थापना, ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम भी होगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपना शहर हाईटेक होने जा रहा है। सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिग्नल सिस्टम लगेंगे। सड़कों और मुख्य स्थानों की निगरानी के लिए शहर में 400 अत्याधुनिक कैमरे भी लगाए जाएंगे। महानगर में 25 सार्वजनिक स्थानों पर सोलर बेस्ड वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। युवाओं को घर बैठे नौकरियों की जानकारी देने के लिए करियर मित्र वेबसाइट भी लांच की जाएगी। सभी सुविधाओं की निगरानी और जन शिकायतों को दूर करने के लिए एक हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर बनेगा। इसकी वजह से शहर में ऑटोमैटिक चालान भी कटेंगे। सभी शिकायतों का निस्तारण भी इसी कमांड सेेंटर से होगा। 202 करोड़ रुपये की लागत वाले इन सभी कार्योें के लिए नगर निगम ने बुधवार शाम टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सुस्ती के चलते शासन से जवाब तलब होने पर नवागत कमिश्नर वीरेंद्र सिंह का मूड बिगड़ गया है। उनके बिगड़े मूड का असर निगम के अफसरों तक भी है। हालांकि अमरोहा में राज्यपाल का दौरा होने की वजह से कमिश्नर खुद तो पूरा दिन अमरोहा में व्यस्त रहे लेकिन निगम अफसरों पर कमिश्नर के गुस्से का असर साफ दिखा। स्मार्ट सिटी के 59 में से 12 प्रोजेक्टों को मंजूरी काफी पहले मिल चुकी है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ था। बुधवार को निगम ने इनमें से तीन के टेंडर जारी कर दिए। जिन तीन कामों के लिए टेंडर जारी किया गया उनमें कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना, सोलर बेस्ट वाटर एटीएम और करियर मित्र वेबसाइट है।
दिल्ली की तर्ज पर कटेंगे ऑटोमैटिक चालान
मुरादाबाद। पहले चरण में शहर को 400 से अधिक हाईटेक कैमरों से लैस किया जाएगा। शहर की सुरक्षा के लिहाज से तो ये कैमरे बेहतर रहेंगे ही इसके अलावा इन कैमरों से यातायात व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी। बिना हेलमेट अथवा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के ऑटोमैटिक चालान इन्हीं कैमरों की मदद से काटे जाएंगे। ट्रैफिक लाइट तोड़ने और दूसरे नियमों की अनदेखी पर भी इन्हीं कैमरों की मदद से पैनाल्टी लगाई जाएंगी। यदि कोई ओवर स्पीड वाहन चलाएगा तो उसकी सूचना भी कैमरों की मदद से स्वत: कंट्रोल कमांड सेंटर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिलेगा शुद्ध पेयजल
मुरादाबाद। शहर में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। सौर ऊर्जा से संचालित वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। सिक्का डालकर इनसे पेयजल मिलेगा।
कंट्रोल कमांड सेंटर, सोलर बेस्ड ड्रिंकिंग वाटर एटीएम और कैरियर मित्र वेबसाइट के कामों पर करीब 202 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके लिए बुधवार को टेंडर जारी कर दिया गया। कंट्रोल कमांड सेंटर के काम में एक साल से अधिक समय लगेगा, जबकि शेष दोनों कार्य टेंडर होने के बाद तीन से चार महीने में पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

टीएन मिश्र, नोडल अफसर स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें