स्मार्ट सिटी में असफल शहरों की निराशा को उजाले की रोशनी नजर आई है। अप्रैल में शीर्ष श्रेणी वाले पहले चरण में असफल 23 शहरों को फर्स्ट ट्रैक राउंड में मौका मिलेगा। इन शहरों को अपना प्रपोजल अपग्रेड करते हुए 15 अप्रैल 2016 तक नया प्रपोजल पेश करना होगा।
बचे हुए 54 शहरों को स्मार्ट सिटी प्रपोजल अपग्रेेड कर जून 2016 में आयोजित होने वाले दूसरे राउंड की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। जून में दूसरे चरण में देश भर के बचे हुए शहरों के बीच फिर प्रतियोगिता होगी। अपग्रेड होने के बाद 40 सर्वश्रेष्ठ शहरों को 2017 के लिए स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को कैबिनेट सेक्रेटरी ने देश भर के सभी 98 शहरों के डीएम, नगर आयुक्त सहित प्रदेशों के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ वीडीओ कांफ्रेेंसिंग करते हुए नए सिरे से तैयारियों का आह्वान किया। कैैबिनेट सेक्रेटरी ने बताया कि सफल शहरों के प्रपोजल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी असफल शहर उन प्रपोजल को देखकर अपने प्रपोजल अपग्रेड कर सकेंगे ताकि सेकेंड राउंड में स्मार्ट सिटी में शामिल होने का मौका मिल सके।