फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छोटी ग्राम पंचायतों को उनकी खुद की आय से पांच गुना राशि मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 1500 तक की आबादी वाली जो ग्राम पंचायत अपनी खुद की जितनी आय सृजित करेगी, प्रदेश सरकार अब उस ग्राम प्रधान को उसकी आय की पांच गुनी धनराशि विकास कार्यो को कराने के लिए देगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 643 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें अधिकतर ग्राम पंचायतों की खुद की आय नहीं है, कुछ की आय है तो वह वसूल नहीं कर पाती हैं। अब ऐसी छोटी ग्राम पंचायतें, जिनकी आबादी सिर्फ 1500 तक है, प्रदेश सरकार इन्हें खुद की आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने ऐसा शासनादेश जारी किया है, जिसमें यह घोषित किया गया कि 1500 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों की जितनी खुद की आय होगी, सरकार उसे विकास के लिए उससे पांच गुना धनराशि देगी, जिससे छोटी ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से करें।
जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायतों को जारी निर्देश में कहा है कि छोटी ग्राम पंचायतें अपनी खुद की आय बढ़ाने के लिए संसाधन बनाएं। कर प्रणाली को मजबूत करें, साथ ही कुछ ऐसा करें, ताकि उनकी आय में इजाफा हो सके और सरकार से उन्हें अधिक धनराशि मिल सके। उदाहरण की तौर पर यदि किसी छोटी ग्राम पंचायत की खुद की आ पांच लाख रुपये है तो उसे सरकार से 25 लाख रुपये और मिल जाएंगे, जिससे उसका विकास तेजी के साथ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें