फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सप्लाई करते थे स्मैक, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने छह स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वह बरेली और अन्य जनपदों से स्मैक लाकर मुरादाबाद में छात्र- छात्राओं और युवाओं को सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कार, बाइक और करीब 35 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह पाकबड़ा क्षेत्र में सक्रिय है। जो छात्र-छात्राओं और युवाओं को स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करता है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पाकबड़ा पुलिस टीम ने मोहल्ला माता वाली मिलक में हुड्डा तिराहे के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार और दो बाइकों को रुकवा लिया। दो व्यक्ति कार और दो-दो व्यक्ति बाइक पर सवार थे। पूछताछ करने पर कार सवारों ने अपने नाम मुल्ला ताहिर निवासी होली वाला चौराहा छोनी थाना किला जनपद बरेली और दूसरे ने अपना नाम मुस्लिम निवासी बवराला मझरा रामपुर तिराहा थाना कटघर बताया। जबकि बाइक सवारों ने पूछताछ में अपने नाम मुजफ्फर, मौमीन, जावेद और कामरान बताया। ये चारों आरोपी अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के पायती कलां गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 35 ग्राम स्मैक, एक कार, दो बाइकें और तमंचे व बारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मुल्ला ताहिर ने पूछताछ में कबूला है कि वह अपने साथी मुस्लिम के साथ बरेली और अन्य शहरों से स्मैक खरीद कर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा और उत्तराखंड के काशीपुर, रामनगर में सप्लाई करता है। आरोपियों ने कबूला है कि इस गिरोह के कुछ सदस्य पहले छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे की लत लगवा देते हैं। इसके बाद उन्हें ही स्मैक सप्लाई करने लगते हैं।
सैंपल के लिए लाए थे स्मैक
मुरादाबाद। मुल्ला ताहिर ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात अपने साथियों के साथ कार से लगभग 35 ग्राम स्मैक बतौर सैंपल को बेचने के लिए पाकबड़ा में आया था। यहां मुजफ्फर, मौमीन, जाबिर अली, कामरान को बुला लिया था। मुल्ला ताहिर ने अपने पास से बतौर सैंपल थोडी-थोडी मात्रा में स्मैक चारों को दे दी थी। इनसे कहा था कि बहुत अच्छी स्मैक है। इसको जाकर बेचना है। जिससे अगली बार मैं और मेरे साथी और ज्यादा मात्रा में स्मैक लाकर देंगे। आरोपियों ने कबूला है कि नशे के कारोबार को अन्य जनपद और राज्यों में अपने अन्य साथियों के सहयोग से छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे की लत में डालना है। ताकि वो नशे के आदी हो जाए तो हम से ही स्मैक व अन्य नशीला पदार्थ खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें