फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान के बाद खालों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। असालतपुरा में पशुओं की अवैध कटाने के बाद खालों का अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ। बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने छापे की कार्रवाई करके पशुओं की करीब आठ हजार खालों को पकड़ा है। गलशहीद थाने की पुलिस ने गोदामों को सील किया है। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गोदाम मालिकों के खिलाफ विशेष न्यायालय प्रदूषण में वाद दायर कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा के मुताबिक कई दिनों की रेकी के बाद गोदामों पर छापे की कार्रवाई की गई। असालतपुरा की इस्माइल रोड पर मोहम्मद मुनीफ मिराज के मेसर्स आइडियल एसएस हाईड्स में अवैध रूप से पशुओं की खालें रखी गई थी। इसी एरिया में मेहंदी का तिराहा में मोहम्मद शाइजी की स्टार हाइड कंपनी और मोहम्मद दिल नवाज की मेसर्स एमडी हाईड टैंडर्स में भी छापे की कार्रवाई करके खालें पकड़ी गई। अधिकारियों का अनुमान है कि करीब आठ हजार खालें हो सकती है।
अवैध भंडारण करने वालों ने रिहायशी क्षेत्र में गोदाम बनाए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भंडारण की अनुमति नहीं होने से छापे की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार की अगुवाई में वैज्ञानिक सहायक अनिल कुमार और आकाश जोशी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि असालतपुरा थाने पर सूचना दी गई थी। पुलिस ने गोदामों को सील किया है। मुख्यालय को बंदी आदेश, जुर्माना और विशेष न्यायालय प्रदूषण में वाद चलाने के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें