फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ितों की अस्पताल में लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में बीमार लोगों की भीड़ लग गई। ओपीडी, दवाई वितरण काउंटर पर लाइन लगी दिखाई दी। अस्पताल में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित अधिक लोग थे। बुधवार को सामान्य दिनों से दो गुने कुत्ते काटे के 40 नए मरीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

छुट्टी के बाद बुधवार को अस्पताल खुला। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल में ओपीडी 2500 से बढ़कर 3000 तक पहुंच गई। ओपीडी कक्ष के आगे लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज वायरल बुखार के थे। बीमार लोगों में बच्चे, महिला व वृद्धों की संख्या अधिक थी। मौसम परिवर्तन के साथ वायरल बुखार, नजला, जुकाम, मलेरिया बुखार रोगियों की भरमार रही। दवाई लेने के लिए मरीजों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। पहले ओपीडी में डाक्टर के कक्ष के बाहर लाइन में लगे, इसके बाद दवाई लेने के लिए औषधी वितरण काउंटर के बाहर लाइन में लगना पड़ा।
बरतें सावधानी
चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तन हो रहा है। बच्चों व बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। सुबह व शाम के मौसम से बचकर रहे तथा कूलर व पंखों का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। ताजा भोजन करें, बाजार की चीज व फ्रीज की ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन

कुत्ते काटे के दोगुने मरीज पहुंचे अस्पताल
फार्मेसिस्ट कुंदन सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में कुत्ते काटे के करीब 25 नए मरीज रोजाना पहुंचे है। मंगलवार को अस्पताल आधे दिन खुला था। मंगलवार को कुत्ते काटे के करीब 30 नए मरीज पहुंचे, बुधवार को इनकी संख्या 40 के पास पहुंच गई। कुत्ते काटे के नए व पुराने कुल 70 मरीज रहे।
छुट्टी के बाद अस्पताल खुला था। इस कारण मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें से सामान्य बुखार, वायरल बुखार से पीड़ित मरीज अधिक थे। मौसम बदल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें