फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों ने छह साल की बच्ची को दौड़ाया

Fri, 10 Apr 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला अंसारियान में फुलवार रोड पर खाली प्लाॅट में होकर जा रही छह साल की एक बच्ची को आवारा कुत्तों ने दौड़ा लिया। बच्ची की चीख पुकार पर राहगीरों ने हमलावर कुत्तों को भगाया। कुत्तों के हमलों में पहले भी कई राहगीर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ठाकुरान के इमामबाड़ा चौक में मीट की कई दुकानें होने की वजह से यहां अक्सर कुत्तों का जमावड़ा रहता है। पूर्व के दिनों में स्कूल जाती छात्राओं और घर से बाहर जाने वाली बालिकाओं पर आवारा कुत्ते हमलाकर उन्हें घायल कर चुके हैं। मोहल्ला अंसारियान में फुलवार रोड, हुसनू मिया मस्जिद और जोर का तालाब इलाके में समूह के रूप में घूमने वाले आवारा कुत्ते कई महिलाओं और बच्चों पर हमलाकर उन्हें घायल कर चुके हैं। तीन माह पहले फुलवार रोड इलाके में एक गरीब बुनकर की बकरी को आवारा कुत्तों ने हमलाकर मार डाला था।
बृहस्पतिवार दोपहर फुलवार रोड के पूरब में स्थित खाली मैदान में होकर मोहल्ले के ही छोटे की छह साल की बेटी नूरी पैदल सड़क से अपने घर की ओर जा रही थी तभी मैदान में घूम रहे चार कुत्तों ने बच्ची को दौड़ा लिया और लगभग 50 मीटर तक उसका पीछा किया। बच्ची को कुत्तों द्वारा दौड़ाने की घटना निकट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई।
विज्ञापन

सभासद जरीफ अंसारी, आमिल सिद्दीकी, ओमकार वाल्मीकि, दानवीर शर्मा, रशीद अहमद अंसारी ने बताया कि नगर क्षेत्र से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की कई बारमांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें