फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरी शादी की सूचना पर महिला ने पति के घर पर किया हंगामा

Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दूसरी शादी की सूचना पर महिला ने बृहस्पतिवार को पति के घर पर पहुंचकर हंगामा किया। युवक के घरवालों ने महिला और उसकी दो बहनों को बच्चा चोर बताया। शोर मचा कर ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात की एक महिला का निकाह गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी युवक के साथ करीब एक वर्ष पूर्व हुआ है। किसी कारण से महिला अपने मायके में रह रही थी उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है इस पर वह अपनी दो बहनों के साथ बृहस्पतिवार को अपने पति के घर पर पहुंच गई। वहां पर हंगामा करने लगी। इस पर उसके ससुराल वालों ने महिला और उसकी बहनों को बच्चा चोर बात कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में महिलाओं ने ग्रामीणों को असलियत बताई तो ग्रामीण उनके पक्ष में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें कोतवाली भिजवाया। कुछ ग्रामीण साथ भी आए थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। पुलिस उसको ससुराल में पहुंची लेकिन पति वहां से भाग गया। इस पर पुलिस उसके जेठ को पकड़कर कोतवाली ले आई। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस ने शाम को जेठ का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें