मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के मंडी गोविंदगढ़ स्टेशन के माल गोदाम में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इंटरलॉकिंग कार्य के कारण चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें 21 मई से अलग अलग तारीख को निरस्त रहेंगी। इसमें जननायक, सियालदह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के नाम हैं। इसके अलावा बेगमपुरा, दुर्गियाना, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने उपलब्ध कराई है।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम निरस्तीकरण की तारीख
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 21 मई
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 23 मई
22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 मई
22446 अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस 24 मई
14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस 22 मई
14605 हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 मई
12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 23 और 25 मई
12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस 23 से 25 मई
22317 सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 मई
22318 जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस 25 मई
04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 मई
04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 25 मई
ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
12237-38 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 से 23 मई तक राजपुरा, धुरी, लुधियाना होकर चलेगी। (12357-58) कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 21 मई को चंडीगढ़, सानेहवाल होकर चलेगी। (13307-08) धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस 20 से 23 मई तक चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी। (13152) जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 22 और 23 मई को चंडीगढ़- सानेहवाल होकर चलेगी। (14649) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 22 मई तक चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी। (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रे 21 मई को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी (14673-74) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 से 24 मई तकचंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी। (14612) श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस 19 मई को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी।(12317-18) कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 22 मई को राजपुरा, धुरी, लुधियाना होकर चलेगी। (12203) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 23 मई को जाखल, धुरी, लुधियाना होकर चलेगी।