फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : 110 नए मरीजों के साथ संख्या पहुंची छह हजार पार

विज्ञापन
लाइनपार की प्रथमा बैंक में कोरोना के जांच सेम्पल लेते स्वास्‍थ्य विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 110 नए मामलों के साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या छह हजार 40 हो गई है। दो संक्रमित व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण के मामले पहले के मुकाबले कम है। अब जांच अधिक होने के बावजूद सौ के आस-पास मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आरटीपीसीआर के 61, एंटीजन के 42 और ट्रू नेट के सात मामले सामने आए हैं। एंटीजन द्वारा सोमवार को 2208 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 2166 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कानून गोयान में 106 लोगों में से 11 मरीज कोरोना के मिले। सबसे अधिक जांच 225 लोगों की कुंदरकी और 213 लोगों की भोजपुर में हुई। यहां पर एक-एक मरीज मिला। इसके अलावा आरटीपीसीआर में छह कर्मचारी सहकारी बैंक, दो अगवानपुर, तीन बुद्धि विहार के मरीज मिले। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने कहा कि जिस तरह से जांच का दायरा बढ़ रहा है, उसके हिसाब से आ रही मरीजों की संख्या से ऐसा लग रहा है कि कोरोना संक्रमण के विस्तार में कमी आई है। सोमवार को थाना कोतवाली की एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें